फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dearness allowance should be increased for teachers and employees

शिक्षक-कर्मचारियों का बढ़ाया जाए महंगाई भत्ता

Sun, 04 Jul 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Dearness allowance should be increased for teachers and employees
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) की बैठक रविवार को गांधी गुरुकुल इंटर कालेज भंवरनाथ परिसर में जिलाध्यक्ष बालकेश दुबे की अध्यक्षता में हुई। जिसमें शिक्षक-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग की गई।
विज्ञापन

प्रांतीय मंत्री शैलेश राय ने सरकार से शिक्षकों और कर्मचारियों के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए तत्काल महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने की मांग किया। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक स्थित अब इतनी खराब नहीं रह गई है कि सरकार महंगाई भत्ता के प्रति कोई बहाना बना सके। आज पूरे प्रदेश में सरकारी उदासीनता के कारण शिक्षक और कर्मचारी परेशान है, सरकार निरंकुश और मस्त है। उसे इसका खामियाजा 2022 के चुनाव में भुगतना पड़ेगा। जिलाध्यक्ष बालकेश दुबे ने कहा कि सरकार की निरंकुसता के कारण ही भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। ऐसी स्थिति में शासक वर्ग अपना फिर से मूल्यांकन करे। मंडल महामंत्री दिनेश सिंह ने संगठन के विस्तार और शिक्षकों की समस्याओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने संगठन को सेवानिवृत्त पदाधिकारियों से मुक्त करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सहित पूरे नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। कोषाध्यक्ष बलवंत कुमार श्रीवास्तव ने संगठन हित में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने आय-व्यय का व्यौरा प्रस्तुत किया। इस मौके पर रविशंकर लाल, अशोक सिंह, इंद्रसेन सिंह, बलवंत सिंह, जनार्दन यादव, सुनील राय, हरेंद्र राय, अशोक प्रजापति, अरुण गौतम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed