{"_id":"64bc0d98e0e31ee10c037353","slug":"deadly-attack-on-three-youths-coming-after-selling-fruits-in-azamgarh-tension-between-two-sides-2023-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: फल बेच कर आ रहे तीन युवकों पर जानलेवा हमला, दो पक्षों में तनाव, कई थानों की फोर्स पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: फल बेच कर आ रहे तीन युवकों पर जानलेवा हमला, दो पक्षों में तनाव, कई थानों की फोर्स पहुंची
Sat, 22 Jul 2023 10:40 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 22 Jul 2023 10:40 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद कस्बे में शनिवार देर रात फल बेच कर आ रहे तीन युवकों पर एक पक्ष के 20 से ज्यादा लोगों ने हमला बोल दिया। तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट के इस मामले से पूरे कस्बे में अफरातफरी मच गई। कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़ और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद कस्बे में शनिवार देर रात फल बेच कर आ रहे तीन युवकों पर एक पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया। घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दो पक्षों के बीच का मामला होने के चलते कस्बे में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। भारी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
कस्बा निवासी संतोष सोनकर (25), शिवम सोनकर (18) और अमित सोनकर 18 की कस्बे में ही फल की दुकान है। रात नौ बजे के लगभग तीनों युवक दुकान बंद कर घर जा रहे थे। कस्बा के थाना मोड़ पर पहले से ही घात लगाए 20 से ज्यादा लोगों ने तीनों पर लाठी-डंडा व धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन
शोर होने पर जबतक लोग जुटे तक तबतक हमलावर फरार हो गए। हमले में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर सीओ सदर के नेतृत्व में निजामाबाद पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल भेजा। जहां से तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मारपीट के इस मामले से पूरे कस्बे में अफरातफरी मच गई। कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। घटना को ले कर कस्बे में तनाव की स्थिति देखने को मिली।
विज्ञापन
