फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body on road lying hole night and another injured man after road accident in azamgarh

यूपी: हादसे में आशा कार्यकत्री के पति की मौत, साथी घायल, पूरी रात सड़क पर पड़ा रहा शव और घायल शख्स

Thu, 25 Mar 2021 11:37 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 25 Mar 2021 11:37 AM IST
विज्ञापन
Dead body on road lying hole night and another injured man after road accident in azamgarh
demo pic

आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र में बुधवार की रात में सड़क दुघर्टना में आशा कार्यकत्री के पति की मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी रात दोनों सड़क पर ही पड़े रहे। सुबह टहलने निकले लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस परिजनों को सूचना दी और घायल को इलाज के लिए भेजा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, निजामाबाद थाने के सीधा सुल्तानपुर गांव निवासी पप्पू राम(36) पुत्र सुल्चन राम अपने दोस्त सरायमीर थाने के बैसर गांव निवासी संजय(40) पुत्र हरिलाल के साथ बुधवार की रात में बाइक से मंजीरपट्टी गांव में तेरहवीं में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


घर लौटते समय हसनपुर गांव के पास दोनों अज्ञात वाहन के चपेट में आ गए। मौके पर ही पप्पू की मौत हो गई थी। गुरुवार को सुबह मार्निंग वॉक पर निकले लोगों ने देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक की शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दी। घायल को जिला अस्पताल के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी सुशीला मिर्ज़ापुर ब्लॉक में आशा कार्यकत्री हैं। मृतक के तीन पुत्र हैं। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed