फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of youth found near liquor shop in Azamgarh

Azamgarh News: घर से किसी काम के लिए निकला था शख्स, शराब ठेके के पास मिला शव; सिर पर चोट के निशान

Tue, 07 Oct 2025 12:13 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 07 Oct 2025 12:13 PM IST
सार

Azamgarh News: शराब ठेके के पास युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। उसके सिर पर चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
Dead body of youth found near liquor shop in Azamgarh
फूलपुर कोतवाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले में फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के फूलपुर देहात स्थित सरकारी शराब के ठेके के पास मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान फूलपुर कस्बा निवासी छोटेलाल मोदनवाल (32) के रूप में हुई। वह सोमवार की रात फूलपुर रोडवेज के पास किसी काम से गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने शराब के ठेके के पास छोटेलाल का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Jaunpur News: प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पुलिस ने चलाई लाठियां, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; जांच की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। बताया गया कि छोटेलाल करीब एक माह पहले सूरत से घर लौटा था। वह पांच भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। करीब पांच वर्ष पूर्व उसका विवाह हुआ था, लेकिन बाद में संबंध विच्छेद हो गया। कोतवाल सच्चिदानंद ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed