फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of young man found hanging from tree, created chaos

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, मचा कोहराम

Thu, 03 Jun 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from tree, created chaos
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बनवीरपुर गांव निवासी एक युवक शव बृहस्पतिवार की सुबह पेड़ से लटका मिला। शव देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बनवीरपुर गांव निवासी ओंकार के चार पुत्र है। इनमें सबसे बड़े पुत्र 22 वर्षीय महेंद्र मानसिक रूप से बीमार था। बुुधवार की रात वह घर पर खाना खाने के बाद निकला और फिर वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने रात में उसकी सभी संभव स्थानों पर खोजबीन किया लेकिन उसका अतापता नहीं चला। गुरुवार की सुबह घर से लगभग आठ सौ मीटर की दूरी पर महेंद्र का शव शीशम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका हुआ ग्रामीणों ने देखा। सूचना घर पहुंचती तो परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, वहीं ग्रामीणों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही थी। पूर्व प्रधान व भाजपा नेता विनोद सिंह ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। घंटो बाद पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाईयों व एक बहन में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed