फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of young man found hanging from the noose

Azamgarh News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Wed, 05 Apr 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from the noose
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव स्थित आंबेडकर मूर्ति के पास खड़े एक ट्रक पर गमछे के सहारे खलासी का शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी करन कुमार (30) गांव के ही एक व्यक्ति के ट्रक पर बतौर खलासी काम करता था। सोमवार की शाम वह घर से फरिहां बाजार किसी काम से गया था। बाजार से वापस लौटने पर वह गांव स्थित आंबेडकर मूर्ति के पास खड़े ट्रक पर पहुंचा। इसके बाद देर रात उसका शव ट्रक पर ही गमछ़े के सहारे लटकता मिला। करन का शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर गंभीरपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृतक के तीन भाई व एक बहन बताए गए है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दिया है। वहीं पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। एसओ गंभीरपुर विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed