फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of young man found hanging from fan with help of skimmer

गमछे के सहारे पंखे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Thu, 27 May 2021 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from fan with help of skimmer
स्थानीय थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी एक युवक का शव उसके घर में ही पंखे से गमछे के सहारे लटका मिला। शव की दशा देख कर परिजनों व ग्रामीणों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पकड़ी गांव निवासी 27 वर्षीय मुकेश पुत्र स्व. हरजू राम वर्षो से अपने घर पर अकेले ही रहता था। माता-पिता के साथ ही बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है तो वहीं दो बहने है जो अपने-अपने ससुराल रहती है। काफी दिन तक मुकेश अपने चाचा तूफानी राम के घर ग्राम रंगोली थाना जैतपुर अंबेडकरनगर रहा। वर्तमान में वह बीटीसी कर रहा था। घर के अगले हिस्से में दो दुकान है, जिसमें से एक वह भाड़े पर दिया हुआ था। बुधवार की रात वह एक शटर को गिरा कर घर के अंदर सोने चला गया। सुबह देर तक नहीं उठा तो ग्रामीणों ने उसे जगाने के लिए आवाज दिया। अंदर से कोई सूचना नहीं मिली तो कुछ लोग शटर उठा कर अंदर देखने चले गए। अंदर पहुंचते ही लोगों के होश उड़ गए। मुकेश गमछे के सहारे पंखे से लटका हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को देने के साथ ही उसके बहनों को भी दी गई। जानकारी मिलने पर पुलिस के साथ ही नात रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने शव की दशा को देख कर हत्या की आशंका जतायी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed