{"_id":"660e600ee60d90a2530ea4a1","slug":"dead-body-of-woman-living-in-her-maternal-home-found-in-pond-in-azamgarh-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मायके में रह रही महिला की पोखरी में मिली लाश, एक दिन पहले से थी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मायके में रह रही महिला की पोखरी में मिली लाश, एक दिन पहले से थी लापता
Thu, 04 Apr 2024 01:38 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 04 Apr 2024 01:38 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले में एक दिन पहले से लापता महिला का शव गुरुवार को पोखरी में उतराता हुआ मिला। घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। महिला बुधवार की भोर से लापता थी और परिजन उसकी तलाश करने के साथ ही थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराए थे।
विज्ञापन
Azamgarh News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के अवदह खास गांव स्थित मायके में रह रही विवाहिता का शव गुरुवार की सुबह गांव की पोखरी में उतराया हुआ मिला। महिला बुधवार की भोर से लापता थी और परिजन उसकी तलाश करने के साथ ही थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
यह है मामला
मूल रूप से सरायमीर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव निवासी अनीता सिंह (35) पत्नी नवीन इन दिनों अपने मायके बरदह थाना क्षेत्र के अवदह खास गांव में अपनी पुत्री के साथ रह रही थी। वह मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है। मायके से ही उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
बुधवार की भोर में वह घर से निकली फिर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर से उसकी खोजबीन की। काफी प्रयास के बाद भी महिला का कुछ पता न चलने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई।
विज्ञापन
इधर, गुरुवार की सुबह ग्रामीण शौच आदि के लिए खेत की तरफ जा रहे थे तो गांव स्थित पोखरी में अनीता का शव उतराया हुआ देखा। शव मिलने की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में बरदह थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोखरी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भिजवा दिया।