फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of woman found hanging on hanging noose, accused of dowry

फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव, दहेज हत्या का आरोप

Tue, 02 Jun 2020 05:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
Dead body of woman found hanging on hanging noose, accused of dowry
बलरामपुर। पवई थाना क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव की एक महिला की लाश साड़ी के सहारे छत के चुल्ले से लटकती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मऊ के मुजीपुर खुटहन निवासी मनोज ने अपनी बहन 29 वर्षीया सोनी देवी का विवाह पवई थाना क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव निवासी रामअचल से किया था। सोमवार की रात सोनी का शव घर के अंदर छत के चुल्ले से साड़ी के सहारे लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पीएम के लिए भेज दिया। वहीं जानकारी होने पर मृतका का भाई मनोज भी मौके पर पहुंच गया। भाई का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

संदिग्धावस्था में फंदे पर लटकी मिली बालिका
बलरामपुर। कंधरापुर थाना क्षेत्र के मड़या गांव की 11 वर्षीया समरा परवीन पुत्री अब्दुल कलाम घर के अंदर ही दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना के समय कोई भी घर पर नहीं था। देर रात परिवार के लोग घर वापस लौटे तो बालिका को फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची कंधरापुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed