{"_id":"6af69cc072dbc1b3db0dfe17","slug":"dead-body-of-paan-seller-found-suspicion-of-murder-sparks-alarm-in-azamgarh-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जिस घर में गूंजने वाली थी किलकारी, वहां पसरा मातम, खेत में मिला पान विक्रेता का शव; हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जिस घर में गूंजने वाली थी किलकारी, वहां पसरा मातम, खेत में मिला पान विक्रेता का शव; हत्या की आशंका
Fri, 13 Nov 2026 11:01 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:01 AM IST
सार
आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अमिलो गांव में हैरान करने वाला मामला सामने आया। शुक्रवार की सुबह पान विक्रेता का शव मिलने से मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
मौके पर छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अमिलो महाजन का बाग में शुक्रवार सुबह एक पान विक्रेता का शव खेत में मिला। मृतक की पहचान 32 वर्षीय रविकांत उर्फ हीरा के रूप में हुई है। परिजनों ने रविकांत की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
शुक्रवार की सुबह लोगों ने शौच के लिए जाते समय शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस और परिजनों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस को शव पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
गर्भवती पत्नी का छीन गया सहारा
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मोर्चरी हाउस भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का खुलासा हो पाएगा। सीओ सदर ईश्वर लाल गुर्जर और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया। पुलिस अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। मृतक रविकांत चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसका एक भाई खाड़ी देश में काम करता है। रविकांत की पत्नी खुशबू गर्भवती है। उनकी शादी करीब एक साल पहले हुई थी।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
पुलिस घटना का खुलासा करने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। इस मामले की जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। सीओ सदर ईश्वर लाल गुर्जर ने बताया कि शव बरामद कर लिया गया है। उन्होंने दोहराया कि शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
