फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of old man missing for five days found in Pokhara

पांच दिन से लापता वृद्ध का पोखरे में मिला शव

Thu, 17 Mar 2022 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Dead body of old man missing for five days found in Pokhara
क्षेत्र के सिकठी शाहमुहम्मदपुर गांव स्थित पोखरे में बृहस्पतिवार की सुबह एक व्यक्ति का शव उतराया हुआ मिला। पोखरे से उठ रही दुर्गंध के चलते लोगों को इसकी जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सिकठी शाहमुहम्मदपुर गांव के ग्रामीण बृहस्पतिवार की सुबह पोखरे के तरफ गए तो दुर्गंध उठता महसूस किया। पास जाने पर पोखरे में एक शव उतराया हुआ देखा गया। जिस पर सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर मुबारकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को बाहर निकलवा कर शिनाख्त का प्रयास शुरू किया। तीन-चार घंटे के बाद शव की पहचान अमिलो महाजन का बाग निवासी 60 वर्षीय दलसिंगार यादव पुत्र खरपत्तू के रूप में हुई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव की पहचान किया। परिजनों के अनुसार मृतक पांच-छह दिनों से लापता थे और परिवार के लोग उनकी खोजबीन में लगे थे। मृतक दो पुत्रों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed