फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead Body of missing graduation girl student found in Tamsa river in azamgarh

Azamgarh: लापता स्नातक की छात्रा का तमसा नदी में मिला शव, कोचिंग गई थी लेकिन घर नहीं लौटी

Wed, 06 Sep 2023 05:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 06 Sep 2023 05:05 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के भदुली के पास मंगलवार रात स्नातक की छात्रा का शव तमसा नदी में मिला। वह सोमवार को घर से कोचिंग के लिए निकली थी। इसके बाद फिर घर नहीं लौटी। परिवार के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
Dead Body of missing graduation girl student found in Tamsa river in azamgarh
छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र में तमसा नदी में स्नातक की छात्रा का शव मिला। सोमवार को कोचिंग के लिए निकली थी। तब से लापता थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस इसे खुदकुशी मान रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन


निजामाबाद थाना क्षेत्र के मोहनाठ गांव निवासी महेंद्र पांडेय स्थानीय तहसील में अधिवक्ता हैं। वे सिधारी थाना क्षेत्र के परानापुर गांव के गंगोत्री नगर स्थित मकान में सपरिवार रहते हैं। उनकी बेटी स्नातक की छात्रा थी। सोमवार को वह घर से कोचिंग के लिए निकली लेकिन देर शाम तक नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन

गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा की तलाश में जुटी थी पुलिस

परिजनों की ओर से सिधारी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। छात्रा के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच मंगलवार रात में भदुली के पास तमसा नदी में छात्रा का उतराया हुआ शव दिखा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचीा पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed