फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of laborer found hanging

Azamgarh News: फंदे पर लटकता मिला मजदूर का शव

Sun, 28 May 2023 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Dead body of laborer found hanging
मुबारकपुर थाना क्षेत्र में नरांव गांव में शनिवार की रात दस बजे घर में एक मजदूर ने धरन से कपड़े के सहारे फंदा लगाकर जान दे। परिजन उसे उतारकर नजदीकी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। गांव निवासी सोनू चौहान 27 माता पिता की इकलौती संतान था। वह मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार की देर रात अपने घर के अंदर उसने धरन में फंदा बनाकर उस पर लटक गया। परिजनों ने जब उसे फंदे पर झूला देखा तो दरवाजा तोड़ा और उसे फंदे से नीचे उतारा। उसे उपचार के लिए लेकर मुबारकपुर अस्पताल पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सोनू का पूरा परिवार एक साल पहले तक कहीं बाहर रहकर कमाता खाता था। एक साल पहले ही इन लोगों ने नरांव आकर रहना शुरू किया था। सोनू की शादी हुई थी लेकिन उसके कोई संतान नहीं था। ग्रामीणों के अनुसार, इस समय उसकी पत्नी गर्भवती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed