फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of laborer found after landing in Gauri Canal in azamgarh

Azamgarh News: जिस घर से निकलनी थी बरात, वहां पहुंची पिता की लाश; शख्स की मौत से परिवार में मचा कोहराम

Wed, 01 May 2024 02:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 01 May 2024 02:16 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के गौरी गांव में नगर में एक व्यक्ति का शव मिलने से उसके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के बेटे की जून में शादी तय थी, घर में इसे लेकर तैयारी चल रही थी। इसी बीच पिता की मौत की खबर मिलते ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।  

विज्ञापन
Dead body of laborer found after landing in Gauri Canal in  azamgarh
स्थानीय लोगों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के गौरी गांव से गुजरी नहर में बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव देखा। सूचना पर अहरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकलवाया। कुछ ही देर में मृतक की पहचान हो गई। इसके बाद परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
गौरी गांव के लोग बुधवार की सुबह टहलने के लिए गांव से गुजरी नहर की तरफ गए। ग्रामीणों ने नहर में एक शव उतराता हुआ देखा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो अहरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद शव को नहर से बाहर निकलवाया गया। मृतक की पहचान अतरौलिया थाना क्षेत्र के ऐदिलपुर गांव निवासी हरिराम (55) के रूप में की गई। 
विज्ञापन


हरिराज मजदूर था और मंगलवार को भी वह मजदूरी करने के लिए गया था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। बुधवार की सुबह गौरी गांव में शव मिलने की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो मृतक की पहचान हुई। घटना कैसे हुई यह किसी को ज्ञात नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन पुत्रों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे की शादी से पहले उठी पिता की अर्थी
मृतक के तीन पुत्रों में सबसे बड़े पुत्र की शादी पहले ही हो चुकी है। मृतक अपने दूसरे पुत्र की भी शादी तय किया था। सात जून को बेटे की बरात जानी थी। बेटे के शादी पहले ही हरिराम की अर्थी उठ गई। जिसे लेकर परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक हरिराम मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed