फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of an old man missing from home 20 days ago found hanging from a noose

Azamgarh News: 20 दिन पूर्व घर से लापता वृद्ध की सिवान में फंदे से लटकता मिला शव

Thu, 28 Dec 2023 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Dead body of an old man missing from home 20 days ago found hanging from a noose
जहानागंज थाना क्षेत्र के भटगांवा गांव के सिवान में बुधवार की सुबह 20 दिन पूर्व घर से लापता वृद्ध का शव पेड़ पर गमछे के सहारे लटकता मिला। गांव के लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जहानागंज थाना क्षेत्र के भटगांवा गांव निवासी 65 वर्षीय अच्छेलाल राजभर पुत्र स्व. सत्यदेव राजभर छह दिसंबर की शाम को किसी बात से क्षुब्ध होकर घर छोड़कर निकल गए थे, जब वह नहीं लौटे तो परिजनों ने काफी छानबीन की लेकिन वह नहीं मिले। बुधवार की अलसुबह गांव के लोग खेत में पानी चलाकर आ रहे थे। तभी सिवान में ढिठोर के पेड़ पर गमछे के सहारे एक व्यक्ति का शव लटकते हुए देखा। जब वह पास गए तो पता चला कि शव अच्छेलाल राजभर की है। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। खबर सुनते ही परिवार के लोग भागकर घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की उपस्थिति में शव को नीचे उतारा गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास तीन पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed