फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of a young man found on the roadside in semi-nude

Azamgarh News: अर्धनग्नावस्था में सड़क किनारे मिली युवक की लाश

Thu, 13 Jul 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found on the roadside in semi-nude
कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी एफसीआई गोदाम के पास मंगलवार की देर रात एक युवक का शव अर्धनग्नावस्था में बरामद किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और लगभग 12 घंटे बाद शव की पहचान गयासपुर गांव निवासी मानसिक रूप से बीमार युवक के रूप में कराई। कंधरापुर थाना पुलिस को मंगलवार की देर रात सूचना मिली कि मंदुरी एफसीआई गोदाम के पास एक व्यक्ति की लाश अर्धनग्नावस्था में पड़ी है। शरीर पर सिर्फ नीले रंग का अंडरवीयर है। इस सूचना पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घंटों प्रयास के बाद भी शव ही पहचान न होने पर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। लगभग 12 घंटे बाद बुधवार को दिन में शव की पहचान कंधरापुर थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव निवासी प्रवेश निषाद 25 के रूप में की गई। परिजनों के अनुसार, विगत दो सालों से प्रवेश मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। वह एक पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वैसे चर्चा यह भी है कि हत्या के बाद शव मौके पर फेंका गया है।
विज्ञापन

नवागत थाना प्रभारी ब्रह्मदीन पांडेय ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed