Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of a young man found in a pit under Daryabad bridge

Azamgarh News: दरियाबाद पुल के नीचे गड्ढे में मिली युवक की लाश

Sat, 26 Nov 2022 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found in a pit under Daryabad bridge
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के दरियाबाद पुल के नीचे शनिवार की सुबह गड्ढ़े में एक युवक का शव मिला। गड्ढ़े में ही उसकी बाइक भी पड़ी थी। इस हादसे उसका साथी घायल होकर पुल पर बेहोश पड़ा था। होश में आने पर उसने मृतक की पहचान की और सारी दास्तान बताई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल युवक का इलाज कराया। मुबारकपुर कस्बे के लोग शनिवार को सुबह टहलने निकले तो दरियाबाद पुल पर एक युवक अचेत पड़ा था और नीचे गड्ढ़े में एक युवक को बाइक समेत पड़ा था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मुबारकपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। गड्ढ़े में पड़े युवक की मौत हो चुकी थी तो पुल पर पड़ा युवक बेहोश था। पुलिस ने शव के साथ बाइक को गड्ढ़े से बाहर निकाला। कुछ देर बाद घायल युवक को होश आया तो उसने मृतक की पहचान मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के बरईपुर निवासी विशाल साहनी (20) के रूप में की। साथ ही उसने अपना नाम शिव प्रसाद प्रजापति (22) बताया। दोनों बाइक से मुबारकपुर के नेवादा मुहल्ले में आयोजित वैवाहिक समारोह में आए थे। घर लौटते समय नशे में धुत होने के कारण हादसा हो गया। पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। एसओ राजकुमार सिंह ने बताया कि नशे में धुत होने के कारण हादसा हुआ है। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed