फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of a young man found hanging on a tree

पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव

Mon, 17 Oct 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging on a tree
बलरामपुर। बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन गांव के समीप बेसो नदी के किनारे शनिवार को बबूल के पेड़ पर कपड़े के सहारे लटकता हुआ युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी का कहना है कि पिछले कई दिनों से उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वहीं मामा ने हत्या की आशंका जताई है। गांव निवासी 38 वर्षीय राजेश कुमार राजगीर का काम करता था। पत्नी ने बताया कि राजेश शनिवार की शाम करीब चार बजे बेसो नदी की तरफ गए। लौटकर वापस नहीं आए तो वह भी उन्हें खोजते हुए उधर गई तो नदी के किनारे बबूल के पेड़ पर उनका शव लटकता दिखा। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस पहुंची पत्नी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से राजेश की मानसिक हालत ठीक नहीं चल रही थी। वहीं गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कमरावां गांव निवासी राजेश के मामा लालजी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व राजेश उनके घर आया था। चार दिन उनके साथ बिताए। बताया कि राजेश हमेशा यही बोलता था कि उसे लोग मार देंगे। जब इस बारे में पूछा गया तो उसने नाम नहीं बताया। ामला संदिग्ध लग रहा है। कारण कि जब वह हमारे यहां था तो उसकी दिमागी हालत ठीक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed