फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of a girl who had gone to graze goats was found in a pond.

Azamgarh News: बकरी चराने गई किशोरी की पोखरी में मिली लाश

Fri, 13 Oct 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a girl who had gone to graze goats was found in a pond.
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के रसूलपुर भदौरा गांव निवासिनी एक किशोरी की लाश बृहस्पतिवार की सुबह पोखरे में उतराई मिली। किशोरी बुधवार की शाम बकरी चराने पोखरी किनारे गई थी और फिर लापता हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोखरी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रसूलपुर भदौरा गांव निवासिनी चांदनी (17) पुत्री साधू नट बुधवार की शाम पांच बजे बकरी चराने के लिए गांव के सिवान की तरफ पोखरी किनारे गई थी। देर शाम तक वह वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने अपने स्तर से उसकी तलाश शुरू की। बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे गांव के बच्चे स्कूल जा रहे थे तो रसूलपुर रामनगर स्थित पोखरी में शव उतराया हुआ देखा। बच्चों की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शव की पहचान कुछ ही देर में चांदनी के रूप में कर ली गई। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया। परिजनों के अनुसार मृतका मानसिक रूप से बीमार थी और उसका एक भाई बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed