{"_id":"676cfec2c6cdf19c2b0b4c5a","slug":"dead-body-found-near-liquor-shop-in-azamgarh-police-body-custody-identification-process-underway-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News : शराब की दुकान के पास मिली लाश, पुलिस ने शव लिया कब्जे में; शिनाख्त जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News : शराब की दुकान के पास मिली लाश, पुलिस ने शव लिया कब्जे में; शिनाख्त जारी
Thu, 26 Dec 2024 12:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 26 Dec 2024 12:29 PM IST
सार
Azamgarh News : लाश मिलने की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों ने व्यक्ति के बाबत कोई जानकारी नहीं दी, इसलिए उसकी पहचान नहीं हो पाई। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
लाश की जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
आजमगढ़ के स्थानीय थाना क्षेत्र के देऊरपुर-महाराजगंज रोड पर स्थित शराब की दुकान से चंद कदम की दूरी पर सड़क किनारे एक युवक का शव मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही वहां भीड़ एकत्र हो गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी मुताबिक, देऊरपुर-महाराजगंज रोड पर शराब की दुकान है। दैनिक क्रिया के लिए गांव के कुछ लोग जा रहे थे कि शराब की दुकान से करीब 50 मीटर दूर सड़क के किनारे एक युवक का शव मिला। शव मिलने की सूचना गांव में तेजी से फैल गई। वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस भी मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से शव के बारे में पूछताछ किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन