फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body found in a river after 22 hours

नदी में डूबे बालक की 22 घंटे बाद मिली लाश

Tue, 28 Jul 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dead body found in a river after 22 hours
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के अराजी अजगरा मगरवी गांव निवासी बालक सोमवार को घाघरा नदी की छोटी धारा में नहाने गया था। जहां वह डूब गया था। बालक के डूबने से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। 22 घंटे बाद मंगलवार को बालक का शव नदी से बरामद हुआ। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

अराजी अजगरा मगरवी गांव निवासी 10 वर्षीय पीयूष यादव पुत्र रामकृपाल यादव दोस्तों के साथ उफनाई घाघरा की छोटी धारा में नहाने के लिए गया हुआ था। सभी बच्चे नदी में नहाने के दौरान अटखेलिया कर रहे थे। इसी दौरान पीयूष नहाते समय बीच में चला गया और डूबने लगा। पीयूष को डूबता देख नहा रहे अन्य बच्चों में हड़कंप मच गया। वे भाग कर गांव में पहुंचे और परिजनों को इसकी सूचना दिया। इसके बाद ग्रामीण मौके पर जुट गए और बच्चे की नदी में तलाश शुरू हो गई। देर शाम तक पुलिस भी मौके पर नहीं पहुंची थी और ग्रामीण बालक की तलाश में जुटे थे। रात होने पर खोजबीन का काम ठप हो गया। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने नए सिरे से बच्चे की तलाश शुरू किया। कुल 22 घंटे बाद बच्चे का शव डूबे हुए स्थान से डेढ़ सौ मीटर दूर बरामद हुआ। नदी से शव निकलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था और कक्षा पांच में पढ़ता था। शव मिलने की सूचना पर रौनापार पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed