फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   dead bodies of two including woman found hanging in azamgarh both eyes of one missing

Azamgarh: महिला समेत दो के फंदे पर लटके मिले शव, एक की दोनों आंख गायब और गाल पर जख्म के निशान

Wed, 11 Jan 2023 06:22 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 11 Jan 2023 06:22 PM IST
सार

यूपी के आजमगढ़ जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार को महिला समेत दो लोगों के शव फंदे पर लटके मिले। इनमें से एक की दोनों आंख गायब है।

विज्ञापन
dead bodies of two including woman found hanging in azamgarh  both eyes of one missing
आजमगढ़ के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र की घटना - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार को महिला समेत दो लोगों के शव फंदे पर लटके मिले। इनमें से एक की दोनों आंख गायब है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। 

विज्ञापन


जहानागंज थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी पूजा (28) पत्नी जवाहिर राम ने बुधवार सुबह घर में ही फांसी लगा कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पूजा की मां अतरवारी पत्नी वासु राम निवासी सिसवा थाना मेंहनगर ने हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और कमरे में बंद कर मार डालने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


जहानागंज थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूजा एक पुत्र की मां थी। वहीं रौनापार थाना क्षेत्र के पक्खोपुर गांव निवासी संदीप यादव (26) पुत्र विनोद यादव बुधवार सुबह अपने ही घर संदिग्ध हाल में फांसी के फंदे पर लटका मिला। दोनों आंख गायब थे तो वहीं गाल पर भी काटने का निशान था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस के साथ ही संदीप के ससुराल वाले भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने ससुराल वालों पर तो ससुराल वालों ने परिजनों पर ही हत्या का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संदीप एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था। दोनों प्रकरण में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed