फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DCM collision injured three young men

डीसीएम की टक्कर से तीन युवक घायल

Mon, 04 May 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 04 May 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
DCM collision injured three young men
जीयनपुर कस्बे में रविवार की सुबह अनियंत्रित डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय तीनों युवक पालीटेक्निक की परीक्षा देने के लिए जिला मुख्यालय जा रहे थे।
विज्ञापन


घायलों में अनिल यादव (22) पुत्र रामकठिन मुबारकपुर थाने के जमीनपाहीजमीन गांव निवासी, अजीत (21 पुत्र बालचंद, राजाराम (22) जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जहरुद्दीनपुर गांव के निवासी हैं। तीनों युवक पालीटेक्निक की परीक्षा देने के लिए फार्म भरे थे। रविवार को परीक्षा का आयोजन होने पर तीनों परीक्षा देने के लिए एक ही बाइक पर सवार होकर जिला मुख्यालय की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


जीयनपुर कस्बे में एक पुलिया के पास खड़े होकर तीनों बात कर रहे थे। तभी अनियंत्रित डीसीएम ने टक्कर मारकर इन्हें घायल कर दिया। बाद में मौके पर जुटे लोगों की मदद से तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed