फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DC MNREGA fell down from second floor of Vikas Bhavan azamgarh

Azamgarh: विकास भवन के दूसरे तल से गिरे डीसी मनरेगा, सीढ़ियों पर चढ़ते वक्त आया चक्कर, खुद को संभाल नहीं सके

Fri, 07 Apr 2023 12:35 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 07 Apr 2023 12:35 PM IST
सार

आजमगढ़ के विकास भवन की दूसरी मंजिल से डीसी मनरेगा नीचे गिर पड़े। आननफानन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर है।

विज्ञापन
DC MNREGA fell down from second floor of Vikas Bhavan azamgarh
डीसी मनरेगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ स्थित विकास भवन में शुक्रवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब डीसी मनरेगा भवन के दूसरे तल से अचानक नीचे गिर पड़े। आननफानन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


 कुछ माह पूर्व ही डीसी मनरेगा के पद पर चंद्रशेखर प्रसाद ने चार्ज संभाला था। चार्ज लेने के बाद से ही उनकी तबीयत खराब चल रही थी। काफी दिनों से वह अवकाश पर भी थे। शुक्रवार को जब वह विकास भवन स्थित अपने कार्यालय गए थे। वह छत की सीढ़ियों पर चढ़ रहे थे।
विज्ञापन


दूसरी मंजिल पर पहुंचे ही थे की अचानक उन्हें चक्कर आ गया। जिससे वह खुद को नहीं संभाल पाए और  सीधे नीचे गिर पड़े। घटना से परिसर में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और आननफानन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराएं। जहां उनका उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आज पूर्वांचल से अमित शाह फूकेंगे लोकसभा चुनाव का बिगुल, आजमगढ़ में सीएम योगी के साथ रैली
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed