फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Data of 1978 teachers of secondary will be investigated

माध्यमिक के 1978 शिक्षकों की खंगाली जाएगी कुंडली

Tue, 14 Jul 2020 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Data of 1978 teachers of secondary will be investigated
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग के बाद अब माध्यमिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने भी माध्यमिक विद्यालयों के 1978 शिक्षक के प्रमाण पत्र की जांच का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी के नामित अध्यक्ष की कमेटी जांच करेगी। विभाग ने सभी विद्यालयों को शिक्षकों के प्रमाण पत्र जमा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिले में माध्यमिक विभाग से संचालित 23 राजकीय, 97 अशासकीय सहायता प्राप्त और 45 संस्कृत विद्यालयों में कार्य करने वाले सभी शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच होगी। इसके लिए बनने वाली कमेटी में जिलाधिकारी या नामित अधिकारी अध्यक्ष, जिला विद्यालय निरीक्षक सचिव, राजकीय इंटर कॉलेज और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय के प्रधानाचार्य सदस्य होंगे। सभी शिक्षकों के ओरिजनल प्रमाण पत्र एकत्रित कराए जाएंगे। जांच समिति कार्यरत सभी शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों, प्रमाणपत्रों को अपने कार्यालय में जमा कर जांच पूरी होने तक सुरक्षित रखेगी। समिति बोर्डवार और विश्वविद्यालयवार सभी शिक्षकों की शैक्षिक सूची संबंधित बोर्ड या विश्वविद्यालय को भेजकर उसका सत्यापन कराकर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है।बेसिक की तरह माध्यमिक में भी प्रमाण पत्रों का बड़ा फर्जीवाड़ा खुल सकता है। विभाग में पहले से कई शिक्षकों की नियुक्तियों को लेकर शिकायत है।
विज्ञापन

मंडल के 371 विद्यालयों के शिक्षकों की होगी जांच
मंडल में माध्यमिक से संचालित कुल 371 विद्यालयों में पढ़ा रहे शिक्षकों की जांच की जाएगी। मऊ जिले के 16 राजकीय व 67 अशासकीय 67, बलिया के 32 राजकीय व 91 अशासकीय सहायता प्राप्त व आजमगढ़ के 23 राजकीय व 97 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी शिक्षकों के प्रमाण पत्र की जांच करने का निर्देश मिला है। इसके लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। प्रमाण पत्र विद्यालयों से मांगे जा रहे हैं। - अनारपति वर्मा, संयुक्त शिक्षा निदेशक, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed