फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Daroga took thousands of rupees to remove accused name from case of assault in azamgarh

Azamgarh: मारपीट के केस से नाम हटाने को दरोगा ने लिए हजारों रुपए, अब लेने के देने पड़ गए

Wed, 11 Jan 2023 04:53 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 11 Jan 2023 04:53 PM IST
सार

यूपी के आजमगढ़ जिले में एक बार फिर से खाकी पर भ्रष्टाचार का दाग लगा है। मारपीट के केस से नाम हटाने को लेकर दरोगा के पैसे लेते वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Daroga took thousands of rupees to remove accused name from case of assault in azamgarh
रिश्वत लेते बीएमओ गिरफ्तार (साकेंतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाने पर तैनात एक दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दरोगा एक दुकानदार से रुपये लेते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि मारपीट के केस से नाम हटाने के लिए दरोगा ने बतौर रिश्वत हजारों रुपये लिए। मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो कंधरापुर कस्बे का बताया जा रहा है। भूमि विवाद को लेकर बीते दिनों कस्बे में मारपीट हुई थी। दरोगा को रुपये देने वाला दुकानदार इस मारपीट में आरोपी है। इस मामले की विवेचना कंधरापुर थाने पर तैनात दरोगा दी गई है। दरोगा आरोपी व्यापारी के मकान में ही रहते हैं।

विज्ञापन

दरोगा पर लटकी कार्रवाई की तलवार

आरोप है कि विवेचना में व्यापारी का नाम हटाने को लेकर दरोगा ने उससे रुपये की मांग की थी। दुकानदार ने भी रुपए दे दिए। हालांकि इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट आने पर दरोगा पर कार्रवाई हो सकती है। एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की जांच सीओ सिटी को सौंप दी गई है। वीडियो में जो दरोगा दिख रहा है वो कंधरापुर थाने पर तैनात है। जिस व्यापारी के यहां बैठा है, उसी के मकान में किराये पर कमरा लेकर रहता भी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed