फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Daroga suspended in azamgarh in case of threatened landlord for demanding rent

आजमगढ़: किराया मांगने पर मकान मालिक को धमकी देने वाले दरोगा पर गिरी गाज, एसपी ने किया निलंबित

Sun, 21 Nov 2021 09:21 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 21 Nov 2021 09:21 PM IST
सार

मकान मालिक अर्जुन ने एसपी  अनुराग आर्य को मोबाइल पर संदेश भेजकर  किराएदार दरोगा की शिकायत की थी। आरोप लगाया था जब उसने किराया मांगा तो दरोगा  उसे गालियां देते हैं, साथ ही मारने की धमकी देते हैं। 

विज्ञापन
Daroga suspended in azamgarh in case of threatened landlord for demanding rent
दरोगा पर गिरी गाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किराया मांगने पर मकान मालिक को धमकी देने वाले दरोगा को एसपी ने जांच में दोषी पाया और रविवार को निलंबित किया। मकान मालिक ने इस बात की शिकायत एसपी से व्हाट्सएप पर मैसेज कर किया था। जांच में आरोप पुष्ट होने पर एसपी ने यह कार्रवाई की। मामला आजमगढ़ जिले का है।  

विज्ञापन


एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पवई थाने पर तैनात उपनिरीक्षक बेचू लाल बाजार निवासी अर्जुन अग्रहरी पुत्र बच्चे लाल के मकान में किराए का कमरा लेकर रहते थे। अर्जुन ने एसपी को व्हाट्सएप कर आरोप लगाया कि किराएदार दरोगा से जब उसने किराया मांगा तो वो उसे गालियां देते हैं, साथ ही मारने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन


ऑडियो क्लिप से खुला दरोगा का राज
उसने सबूत के तौर पर एसपी को दो ऑडियो क्लिप भी उपलब्ध कराया था। अर्जुन की शिकायत की एसपी ने जांच कराई। जांच में आरोप की पुष्टि होने पर एसपी ने एसआई बेचू लाल को निलंबित कर दिया। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अर्जुन की शिकायत के आधार पर मुकदमा भी पंजीकृत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ेंः मिर्जापुर में बोरवेल से पानी के साथ निकल रही गैस, माचिस की तीली जलाने पर पकड़ रही आग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed