{"_id":"639af3d5bfb61e071c3c30be","slug":"dabang-set-fire-in-dhaba-due-to-demanding-money-for-meat-in-azamgarh-accused-took-away-all-utensils","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: मीट का पैसा मांगने पर दबंगों ने ढाबे में लगाई आग, आरोपी सारे बर्तन उठा ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: मीट का पैसा मांगने पर दबंगों ने ढाबे में लगाई आग, आरोपी सारे बर्तन उठा ले गए
Thu, 15 Dec 2022 03:45 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 15 Dec 2022 03:45 PM IST
सार
आजमगढ़ के कंतालपुर में ढाबा संचालक को दबंगों से मीट का पैसा मांगना भारी पड़ गया। पैसा मांगने से नाराज दबंगों ने ढाबे में आग लगा दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
दबंगों ने लगा दी ढाबे में आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ के अतरौलिया क्षेत्र में ढाबा संचालक को दबंगों से मीट का पैसा मांगना भारी पड़ गया। पैसा मांगने से नाराज दबंगों ने ढाबे में आग लगा दी। जिससे ढाबा जलकर राख हो गया। इतना ही नहीं आरोपी जाते-जाते ढाबे का बर्तन भी उठा ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
अतरौलिया थाना क्षेत्र के कंतालपुर में शिकारी ढाबा है। बुधवार देर रात ढाबे पर कुछ लोग मीट खाने के आए। खाने-पीने के बाद जब वो लोग जाने लगे तो ढाबा संचालक ने उनसे पैसे की मांग की। यह बात उन लोगों को नागवार गुजरी। इससे नाराज होकर उन लोगों ने ढाबे और अंडे की दुकान में आग लगा दी।
विज्ञापन
आग लगने से ढाबा कुछ ही देर में जलकर राख हो गया। ढाबा संचालक की ओर से क्षेत्र के मनोज यादव और उसके साथियों पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। अतरौलिया थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना में लगभग 45 हजार रुपये के नुकसान की बात ढाबा संचालक ने कही है।
विज्ञापन