फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cycle rally taken out from the stadium on National Sports Day

राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्टेडियम से निकाली गई साइकिल रैली

Sun, 29 Aug 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Cycle rally taken out from the stadium on National Sports Day
खेल दिवस पर सुखदेव पहलवान स्टेडियम से साईकिल रैली निकलते लोग। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा ‘फिट इंडिया’ कार्यक्रम के तहत नेशनल स्पोर्ट्स डे के अवसर पर रविवार को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम से साइक्लोथान साइकिल रैली निकाली गई। रैली विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए मारवाड़ी धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई। जहां प्रतिभागियों को जलपान कराने के साथ ही प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
विज्ञापन

रैली में शामिल प्रतिभागियों को संस्था की ओर से टीशर्ट और टोपी प्रदान की गई थी। साइकिल रैली को क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय, संजय जायसवाल और नितिन खंडेलिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम से निकलकर शिब्ली चौराहा, पहाड़पुर, तकिया, मुख्य चौक, मातबरगंज, गुरुघाट, पुरानी सब्जी मंडी चौक होते हुए मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। जहां पर प्रतिभागियों को संस्थान की ओर से जलपान उपलब्ध कराया गया। इसके बाद प्रतिभागियों में सर्टिफिकेट का वितरण किया गया। प्रत्यूष डालमिया ने कहा कि हर आयु वर्ग के लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें, इस उद्देश्य से कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम को पूरे भारतवर्ष में करीब 320 शाखाओं द्वारा एक साथ आयोजित किया गया। जिसमें हर वर्ग के लोगों ने बड़े जोश के साथ हिस्सा लिया। इस मौके पर शशांक डालमिया, अजय जसरसरिया गोपाल डालमिया, आकाश बैरासिया, प्रकाश अग्रवाल, अप्पी रुंगटा ,डॉ अतुल जालान, श्याम सुंदर डालमिया, विष्णु रुंगटा, राजीव डालमिया, नमन पोद्दार, नागेश पोद्दार, संजय डालमिया, मोहित, सोमंत, चंद्र प्रकाश शर्मा, गोपाल खेतान, पवन खेतान एवं सौरभ डालमिया मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन अविनाश जालान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed