फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cybercriminals blew 1.77 lakhs from the account

साइबर अपराधियों ने खाते से उड़ाया 1.77 लाख

Mon, 08 Nov 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Cybercriminals blew 1.77 lakhs from the account
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति के खाते से साइबर अपराधियों ने दो दिनों में कुल 1.77 लाख रुपये उड़ा दिया। घटना की जानकारी होते ही पीड़ित के होश उड़ गए। वह एलआईसी तोड़ कर पैसा बच्चों की परवरिश के लिए खाते में जमा किया था। पीड़ित ने साइबर थाना रानी की सराय पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली के चालाकपुर गांव निवासी मनोज सोनकर पुत्र कन्हैया सोनकर की पत्नी का कोरोन से निधन हो गया था। इसके बाद बच्चों की परवरिश के लिए उसने अपना एलआईसी तोड़ दिया और उससे मिला 1.77 लाख रुपये खाते में जमा कर दिया। ताकि बच्चों की पढ़ाई लिखाई में किसी तरह की कोई दिक्कत न होने पाए। उसने अपना पैसा आईसीआईसीआई बैंक आजमगढ़ शाखा में जमा किया था। साइबर अपराधियों ने 10-10 हजार कर दो दिनों में उसके खाते से कुल 1.77 लाख रुपये निकाल लिया। मोबाइल पर मैसेज आने पर उसे घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने इस बाबत साइबर थाना रानी की सराय में मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed