{"_id":"68a1bc91a17226b7d00cac79","slug":"cyber-thugs-hacked-facebook-id-and-stole-53-thousand-rupees-from-account-in-azamgarh-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: साइबर जालसाजों ने नाबालिग को बनाया शिकार, फेसबुक आईडी हैक कर उड़ाए 53 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: साइबर जालसाजों ने नाबालिग को बनाया शिकार, फेसबुक आईडी हैक कर उड़ाए 53 हजार रुपये
Sun, 17 Aug 2025 04:57 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 17 Aug 2025 04:57 PM IST
सार
Azamgarh Crime News: आजमगढ़ जिले में एक नाबालिग को साइबर ठगों ने निशाना बनाया और उसके खाते से 53 हजार रुपये उड़ा दिए। फेसबुक आईडी हैक कर जालसाजों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले में साइबर अपराधों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मेंहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की की फेसबुक आईडी हैक कर उसके बैंक खाते से 53,900 रुपये उड़ा लिए गए।
विज्ञापन
पीड़िता निधि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके मोबाइल नंबर से फेसबुक आईडी बनाई गई थी। 11 और 12 अगस्त 2025 को साइबर अपराधियों ने आईडी हैक कर यूनियन बैंक खाते से चार ट्रांजेक्शन करते हुए कुल 53,900 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर पीड़िता ने तुरंत मेंहनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई और रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई। थाना प्रभारी संजय सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़िता की तहरीर प्राप्त हुई है। साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन