फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CT scan machine broke down again, investigation affected

Azamgarh News: फिर बिगड़ी सीटी स्कैन मशीन, जांच प्रभावित

Wed, 01 May 2024 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
CT scan machine broke down again, investigation affected
बलरामपुर। जिला अस्पताल में पीपीपी मॉडल पर लगी सीटी स्कैन मशीन फिर खराब हो गई है। सुबह से नंबर लगा कर बैठे मरीजों को निराश लौटना पड़ा। सीटी स्कैन केंद्र के प्रभारी ने बताया कि तीन दिनों केअंदर मशीन सही करा ली जाएगी। आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की कवायद के तहत जिला अस्पताल में दो सीटी स्कैन मशीन लगे हुए है। जिसमें एक सरकारी मशीन है तो दूसरी पीपीपी मॉडल पर कृष्णा डायग्नोस्टिक लिमिटेड पुणे द्वारा लगाई गई है। सरकारी मशीन तो बर्षो से खराब पड़ी है। पीपीपी मॉडल वाले मशीन से ही प्रतिदिन 90 से 100 लोगों का सीटी स्कैन होता था। मंगलवार को मशीन काम कर रही थी। दोपहर 12 बजे तक 60 लोगों का सिटी स्कैन हुआ। इसके बाद मशीन में अचानक से तेज आवाज आने लगी और फिर मशीन बंद हो गई। जिससे सुबह से अपने नंबर का इंतजार कर रहे मरीजों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। इस बाबत पूछने पर प्रभारी आशुतोष चौधरी ने बताया कि मशीन में तकनीकी दिक्कत आ गई है। दो से तीन दिनों में मशीन ठीक करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed