फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Crop the district to compensate 6.47 million

फसल क्षतिपूर्ति के लिए जनपद को मिले छह करोड़ 47 लाख

Sat, 07 Apr 2018 11:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sat, 07 Apr 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
Crop the district to compensate 6.47 million
money
सगड़ी तहसील के देवारा क्षेत्र में बाढ़ के दौरान हुई फसल क्षतिपूर्ति का मुआवजा देने के लिए शासन ने धन निर्गत कर दिया है। जिसमें से जिला प्रशासन को लगभग छह करोड़ 47 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन


प्रशासन को यह मुआवजा किसानों के खाते में भेजना है इसके लिए खातों की फीडिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जैसे ही फीडिंग का कार्य पूरा हो जाएगा मुआवजे का पैसा किसानों के खाते में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


देवरांचल में प्रतिवर्ष बाढ़ के दौरान किसानों की फसल बर्बाद होती है। उनके नुकसान का मूल्यांकन कर शासन द्वारा उसकी क्षतिपूर्ति किसानों को दी जाती है। इस बार भी सगड़ी तहसील के लगभग 122 गांव बाढ़ से प्रभावित थे। जिसमें से 52 गांव तो मैरूंड हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों के लगभग 2500 हजार किसानों को उनकी फसल की क्षतिपूर्ति दिया जाना है। इसके लिए शासन से बजट निर्गत कर दिया गया है। जिसमें से अपने जनपद के किसानों में क्षतिपूर्ति वितरित करने के लिए लगभग छह करोड़ 47 लाख  रुपये प्राप्त हुए है।

तहसील प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के हिसाब से किसानों की डाटा फीडिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। चूंकि यह पैसा किसानों के खाते में आनलाइन भेजा जाना है। इसलिए जब तक फीडिंग का कार्य पूरा नहीं हो जाता इस पैसे को भेजा नहीं जा सकता है। हालांकि फीडिंग का डाटा अभी तक आपदा कार्यालय को प्राप्त नहीं हुआ है।  


शासन से आपदा कार्यालय को धन प्राप्त हो चुका है। किसानों की डाटा फीडिंग का कार्य किया जा रहा है। जैसे ही डाटा फीड हो जाएंगे जांच कर पैसों को किसानों के खाते में भेज दिया जाएगा।  -वीके गुप्ता, एडीएम वित्त एवं राजस्व।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed