फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Criminal carrying a reward of 25 thousand arrested

Azamgarh News: 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Sat, 22 Nov 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Criminal carrying a reward of 25 thousand arrested
आजमगढ़। शहर कोतवाली पुलिस ने 25,000 रुपये के इनामी बदमाश विशाल कुमार उर्फ बाबू बीड़ी को गिफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी वाराणसी के शिवपुर का रहने वाला है। वर्तमान समय में सरसौली भोजूबीर कैंट में रह रहा है। आरोपी वाराणसी व आजमगढ़ सहित कई जनपदों में लूट, छिनैती, चोरी, गैंगस्टर सहित 10 से अधिक गंभीर मामलों में वांछित था। उसके साथी पिंटू उर्फ अशोक को 19 नवंबर को पुलिस मुठभेड़ में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।20 नवंबर की रात करीब 8.45 बजे पुराना बस अड्डा क्षेत्र में चेकिंग व रात गश्त के दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी कर विशाल को तमंचा सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने आठ नवंबर को कोलबाजबहादुर क्षेत्र में वृद्ध महिला की चेन छिनैती की घटना अपने साथी पिंटू के साथ मिलकर करने की बात कबूल की। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पर आजमगढ़ जनपद व वाराणसी जनपद में कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed