{"_id":"3e04d3912338611203eb75ccec3539b5","slug":"youth-bikes-and-mobile-stolen-cash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से नगदी बाइक और मोबाइल छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक से नगदी बाइक और मोबाइल छीना
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 29 Apr 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मठगोविंदपुर गांव के पास सोमवार की रात साढ़े आठ
विज्ञापन
बजे बाइक सवार बदमाश तमंचे से भयभीत कर एक युवक से दस हजार रुपये, उसकी
बाइक और मोबाइल छीन ले गए। डरा युवक किसी तरह से अपने मामा के घर पहुंचकर
जानकारी दी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
पीड़ित घनश्याम यादव पुत्र वैरागी कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अलउवा गांव का निवासी है। मठगोविंदपुर गांव निवासी और प्राथमिक विद्यालय संघ के जिलाध्यक्ष श्रीपत यादव उसके मामा हैं। सोमवार की शाम घनश्याम कोई आवश्यक कार्य पड़ने पर दस हजार रुपये लेने के लिए अपने ननिहाल आया था।
रात करीब आठ बजे वह यहां से अपनेे घर जाने के लिए निकला। करीब आधे घंटे बाद घनश्याम जैसे ही मठगोविंदपुर गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर स्थित जंगल के समीप पहुंचा कि पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसकी बाइक को ओवर टेक किया और तमंचा लहराते हुए घनश्याम से उसकी बाइक रोकने का इशारा किया। भयभीत घनश्याम ने अपनी बाइक रोक दी।
इसके बाद बदमाश उसके जेब की तलाशी लेकर रुपये, मोबाइल और बाइक लेकर फरार हो गए। घनश्याम अपने नाना के घर पहुंचा और आपबीती बताई। रात को ही पुलिस को सूचना दे दिया गया। थानाध्यक्ष कप्तानगंज एसएन वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।