{"_id":"59987c4c4f1c1bfd6d8b4760","slug":"women-died-in-road-accident-in-azamagarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में महिला और युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में महिला और युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
आजमगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के महुलिया गांव के पास शनिवार सुबह अनियंत्रित बाइक की टक्कर से महिला की मौत हो गई, जबकि गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ मोड़ पर अनियंत्रित डंपर से कुचलकर युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग जाम कर दिया। पुलिस के आश्वासन पर आधे घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जोलहापुर गांव निवासी बसंती देवी (50) पत्नी बासूराम यादव शनिवार सुबह आटोरिक्शा में बैठकर कहीं जा रही थी। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के महुलिया गांव के पास आटोरिक्शा से उतरकर सड़क पार करते समय अनियंत्रित बाइक ने उसे टक्कर मार दी। बसंती गंभीर रूप से घायल हो गई। लोग उसे जब तक अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते उसकी मौत हो गई। वहीं, गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमाडीह गांव निवासी पवन कुमार राय (28) पुत्र स्व. महेंद्र राय शनिवार दोपहर बाइक से कहीं जा रहा था। रोहुआ मोड़ पर बाइक खड़ी ंकर दूसरी तरफ जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। तभी उधर से गुजर रहे अनियंत्रित डंपर से कुचलकर घायल हो गया। पवन को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
गुस्साए ग्रामीणों ने डायल 100 वाहन को दौड़ाया
बिंद्राबाजार । घटनास्थल पर 2 घंटे देर से पहुंची डायल 100 वाहन को देखते ही ग्रामीणों का गुस्सा आसमान पर चढ़ गया और लोग वाहन देखते ही दौड़ा लिया। वाहन में बैठे पुलिस नें ग्रामीणों की मनसा को भापते हुए अपनी गाड़ी तेज रफ्तार में दौडाते हुए भीड़ को पार किया। लोगों ने वाहन पर पत्थर भी चलाएं।