फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Wade throat killing wife

गला रेत पत्नी को उतारा मौत के घाट

Wed, 20 Apr 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 20 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Wade throat killing wife
हत्या
 धोखाधड़ी के आरोप में पासपोर्ट जब्त किए जाने से तनावग्रस्त अधेड़ ने बुधवार की शाम चाकू से गला रेतकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद चाकू लेकर नगर में घूमने लगा। मुहल्ले वालों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर शव कब्जे में ले लिया। घटना मीरहसन मुहल्ले की है।
विज्ञापन


   फूलपुर कोतवाली के नियाउज गांव निवासी मुजीबुर्रहमान की शादी बीस वर्ष पूर्व सरायमीर के मीरहसन मुहल्ला निवासी तरन्नुम बानो (40) के साथ हुई थी।  उसका बड़ा बेटा फरहान (18) बाहर पढ़ता है। जबकि कासिफ (12) और साजिब (10) मां के साथ घर पर रहते हैं। मुजीबुर्रहमान ससुराल में मकान बनाकर रहता है। लोगों के अनुसार करीब छह माह पूर्व वह मलयेशिया से लौटा है। यहां धोखाधड़ी के किसी मामले में उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन


इससे वह तनाव में है। इसी वजह से मुजीबुर्रमान और उसकी पत्नी तरन्नुम बानो में अक्सर झगड़ा होता था। तीन दिन से दोनों पक्ष के लोग पंचायत कर रहे थे। तरन्नुम ने तलाक भी मांगा था, लेकिन बच्चों के भविष्य को देखते हुए पंच इस पर सहमत नहीं हुए। बुधवार की शाम करीब चार बजे तरन्नुम घर पर पड़ोसी की कुछ लड़कियों के साथ बैठी थी। तभी मुजीबुर्रहमान पहुंचा और चाकू दिखाकर सभी को भगा दिया। इसके बाद पत्नी को कमरे में ले जाकर गला रेतकर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह खून से सना चाकू हाथ में लेकर बाहर घूमने लगा। पहले तो लोगों ने बहुरुपिया समझा, लेकिन हकीकत पता चलने पर उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

 आरोपी मुजीबुर्रमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके ससुर रज्जाक की तहरीर पर केस दर्ज कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी गई। 
- एसके सिंह, सीओ फूलपुर। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed