फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   voilence on police station

बदमाश छुड़ाने के लिए बरदह थाने पर हमला

Thu, 02 Jun 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 02 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
voilence on police station
बवाल
लूट के मामले में गिरफ्तार दो बदमाशों को छुड़ाने के लिए नरवें गांव के  करीब डेढ़ सौ लोगों ने बुधवार सुबह बरदह थाने पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों और अवैध असलहों से लैस हमलावरों ने थाने के मुंशी और तीन सिपाहियों से जमकर मारपीट की और कंप्यूटर, इनवर्टर, बैट्री, कुर्सी और मेज को तोड़ डाला और परिसर में खड़ी गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। मालखाने का ताला तोड़ने की भी कोशिश की गई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने हमलावरों को किसी तरह थाने से बाहर निकाला तो वे आजमगढ़-जौनपुर मुख्य मार्ग पर इकट्ठे हो गए और जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर एसपी अजय साहनी, एसपी सिटी डॉ. विपिन ताड़ा कई थानों की पुलिस और पीएसी लेकर मौके पर पहुंच गए और जाम खत्म कराया। 
विज्ञापन


पुलिस ने हमलावरों की दो बाइक, एक ट्रैक्टर ट्रॉली और एक टाटा सूमो को कब्जे में ले लिया है। मामले में एसओ नागेश उपाध्याय और घायल सिपाही बद्री प्रसाद शास्त्री ने अलग-अलग दर्ज कराए गए मुकदमे में 35 महिला-पुरुषों को नामजद और 60 अज्ञात को आरोपित किया है। सभी के विरुद्ध थाने पर हमला, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, तोड़फोड़ आदि की धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने 18 पुरुष और सड़क जाम करने के आरोप में छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीरपुर थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात सवा एक बजे बरदह थाने के नरवें गांव से संतोष भारती और राहुल राजभर को गिरफ्तार कर गंभीरपुर थाने ले गई थी। बुधवार की भोर में करीब पौने चार बजे इनके गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष ट्रैक्टर-ट्रॉली, टाटा सूमो और बाइक से बरदह थाने पहुंच गए। वे यह समझ रहे थे कि दोनों को यहीं पर रखा गया है। उन्होंने दोनों को छोड़ने की जिद करते हुए मुंशी बद्री प्रसाद शास्त्री पर हमला कर दिया। सिपाही कपिलेश्वर सिंह, आनंद सिंह और गोपाल रजक जब शास्त्री को बचाने पहुंचे तो भीड़ ने इनको भी पीटकर घायल कर दिया।

एसओ बरदह की सूचना के करीब एक घंटे बाद एसपी समेत कई थानों की फोर्स, पीएसी और आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। जाम खत्म कराने के बाद एसपी के आदेश पर पुलिस ने उपद्रव करने वाले 18 पुरुष और सड़क जाम करने वाली छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। 

उधर, घायल सिपाहियों को सीएचसी बरदह में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर बद्री प्रसाद शास्त्री को निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।


थाने पर हमला करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। हमले से हुए नुकसान के आकलन के लिए जानकारों की मदद ली जा रही है। 
- अजय कुमार साहनी, एसपी

ये हुए हैं गिरफ्तार 
शिवकुमार, जगदेव, प्रकाश, आदर्श कुमार, रोहित, हरिगेन, वीरेंद्र, राकेश, रामदेव, पवन कुमार, सतीश, मुन्ना, लोचन, मंजीत और श्रवण कुमार

शांति भंग में चालान
गीता देवी, लालती, प्रेमा, रमावती, पुष्पा, फूलमती, प्रेमशीला, शामा और दुर्गावती देवी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed