फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two of the soldiers beaten outpost in-charge

चौकी प्रभारी के सामने दो सिपाहियों को पीटा

Wed, 29 Jun 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Wed, 29 Jun 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two of the soldiers beaten outpost in-charge
police - फोटो : amar ujala
मंगलवार को निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां बाजार में मारपीट के एक मामले में पूछताछ कर रहे चौकी प्रभारी फरिहां के सामने ही मनबढ़ ने एक पुलिसकर्मी और पीएसी के एक सिपाही की पिटाई कर दी। पीएसी के सिपाही को दांत से भी काटकर घायल कर दिया। स्थानीय डॉक्टर के यहां इलाज चल रहा है। पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


गंभीरपुर थाना क्षेत्र के छाऊं गांव निवासी रिजवान बाइक मिस्त्री है। फरिहां बाजार में उसकी दूकान है। मंगलवार को दोपहर बारह बजे के करीब फरिहां गांव निवासी शहबाज बाइक बनवाने के लिए रिजवान की दूकान पर पहुंचा। गाड़ी बनाने के विवाद में उसने रिजवान को पीट दिया। इस पर रिजवान निजामाबाद थाने पहुंचा और घटना की शिकायत की। निजामाबाद एसओ जगदीश उपाध्याय ने मामले की जांच का निर्देश चौकी प्रभारी फरिहां विज्ञानकर सिंह को दी। चौकी प्रभारी एक सिपाही लेकर फरिहां बाजार में स्थित पुलिस बूथ पर पहुंचे और रिजवान तथा आरोपी कंो पुलिस बूथ में बुलाया।
विज्ञापन


आरोप है कि बातचीत के दौरान शहबाज ने चौकी प्रभारी के सामने ही रिजवान की पिटाई कर दी। इस पर मौजूद सिपाही बीचबचाव करने लगे। शोरशराबा सुनकर बगल के कैंप में मौजूद पीएसी का सिपाही सुशील शर्मा भी वहां पहुंचकर बीचबचाव करने लगा। इस पर शहबाज ने रिजवान को छोड़ दिया और दोनों सिपाहियों से मारपीट करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएसी के जवान सुशील शर्मा के हाथ में दांत से काट भी लिया। पीएसी के जवान को स्थानीय डॉक्टर के यहां ले जाया गया, भर्ती कराया गया। सिपाही को मामूली चोटें आने पर उसे छोड़ दिया गया। पुलिस रिजवान और शहबाज को थाने लेकर चली गई। मामले में सीओ योगेंद्र सिंह का कहना है कि रिजवान की तहरीर पर मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। सिपाहियों के साथ मारपीट के मामले में चौकी प्रभारी की तरफ से भी केस दर्ज कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed