फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two more cases recorded in Mubarakpur

मुबारकपुर मामले में दो और मुकदमे हुए दर्ज

Mon, 25 Apr 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 25 Apr 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Two more cases recorded in Mubarakpur
मुबारकपुर बवाल
धार्मिक वाक्य लिखे कागज के बने दोने में चाट बेचे जाने को लेकर मुबारकपुर में शुक्रवार की शाम हुए उपद्रव के तीसरे दिन शांति रही। लेकिन जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मय पीएसी मौजूद रहे। रविवार को नगरपालिका के अधीशासी अधिकारी (ईओ) सहित दो लोगों ने रिपोर्ट दर्ज कराई। ईओ ने 250 अज्ञात और मो. नाजिर ने चाट विक्रेता सहित पांच लोगों को आरोपित किया। रविवार को पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया। 
विज्ञापन


घटना के बाद बिगड़े सांप्रदायिक सौहार्द को ठीक करने में जुुटे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक तीसरे दिन भी भारी भरकम फोर्स के साथ मुबारकपुर थाने में  कैंप किए हैं। रविवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश ने हुई तोड़फोड़ की घटना के बाबत रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें 250 अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। इसी क्रम में पूरा दीवान मुहल्ला निवासी मो. नाजिर ने दोना विक्रेता और उसे बनाने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन

 

इसमें कटरा मुहल्ला निवासी श्रीराम, पूरा रानी निवासी राजेश जायसवाल, विमल, सुनील, पारस और कृष्णा को आरोपित किया गया है। एसपी दयानंद मिश्रा ने दर्ज हुए रिपोर्ट की पुष्टि की। बोले रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि रविवार को हैदराबाद गांव निवासी मो. दानिश, अफजल और रेहान, कटरा मुहल्ला निवासी श्रीराम और पूरा रानी मुहल्ला निवासी राकेश जायसवाल को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

मुबारकपुर बवाल के तीसरे दिन रविवार को प्रशासन के अधिकारी के अलावा राजनीतिक दल के लोगों ने शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। जिलाधिकारी सुहास एलवाई, पुलिस अधीक्षक दयानंद मिश्र ने राजनीतिक दलों के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ बैठक की। वहीं सपा नेता रामदर्शन यादव, पूर्व सांसद नंद किशोर यादव सहित अन्य नेतागण भी नगर में भ्रमण कर लोगों से मिले। इस अवसर पर सुनील वर्मा, हाजी अब्दुल मुकतदीर अंसारी, परवेज नोमानी अंसारी, रामप्रवेश यादव आदि मौजूद रहे।

 

मुबारकपुर बवाल की जांच के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई। एसपी के अनुसार एक टीम कागज के दोने पर लिखे अभिलेख की जांच करेगी। दूसरी टीम वाराणसी रवाना की गई, जो दोना बनाने वाले से संपर्क कर सत्यता का पता लगाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed