फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Threats evening , morning firing

शाम को धमकी, सुबह फायरिंग

Fri, 22 Jul 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Fri, 22 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
 Threats evening , morning firing
crime - फोटो : demo pic
बरदह थाना क्षेत्र के मुक्तिपुर बाजार निवासी व्यापारी बृजनाथ से बदमाशों ने गुरुवार की शाम पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी और शुक्रवार की सुबह उस पर फायरिंग कर दी। संयोग ही था कि गोली मकान के शटर में जा लगी। सूचना के बाद भी स्थानीय पुलिस नहीं पहुंची। विधायक बेचई सरोज की शिकायत पर एसपी के आदेश पर सीओ लालगंज और एसओ बरदह मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। दूकानदार ने तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मुक्तिपुर बाजार निवासी बृजनाथ बिंद का बाजार में पक्का मकान है। वह बिल्डिंग मैटेरियल का भी कारोबार करता है। बृजनाथ ने बताया कि गुरुवार की रात करीब आठ बजे फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि पांच लाख रुपये की रंगदारी चाहिए। रुपये कब और कहां पहुंचाना है, बाद में बताऊंगा। बृजनाथ ने किसी की शरारत समझकर मौन साध गया लेकिन शुक्रवार की सुबह सात बजे उसके मोबाइल पर रात वाले नंबर से फोन आया। बृजनाथ ने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन


घंटी लगातार तीन बार बजती रही। बदमाश ने बृजनाथ को मैसेज कर रुपये की डिमांड की, साथ ही रुपये न देने पर जान मारने की धमकी दी। रंगदारी मांगे जाने से भयभीत बृजनाथ बरामदे में बैठकर घरवालों से राय मशविरा कर ही रहे थे कि एक बाइक पर सवार दो बदमाश मुंह बांधे मकान के सामने रुके और उसे बृजनाथ को लक्ष्य कर गोली चला दी। गोली भवन के शटर पर जा लगी। बदमाश भाग गए। बृजनाथ ने तत्काल घटना की सूचना बरदह थाने की पुलिस को दी लेकिन एक घंटे तक पुलिस नहीं पहुंच सकी। क्षेत्रीय विधायक बेचई सरोज खमौली गांव की तरफ जा रहे थे। लोगों ने विधायक को पूरी घटना सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एसपी अजय कुमार साहनी को फोन कर जानकारी दी। एसपी के आदेश पर सीओ लालगंज एसपी तोमर एसओ बरदह के साथ मौके पर पहुंचे और मुआयना कर वापस लौट गए। सीओ लालगंज ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed