फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Those soldiers were waging against BATE

छेड़ रहे सिपाहियों ने विरोध करनेवालों को पीटा

Thu, 13 Oct 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Thu, 13 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
 Those soldiers were waging against BATE
बीबी बुलबुल को अमेरिकी पहलवानों ने पीटा - फोटो : अमर उजाला
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सोफीपुर गांव के मेले में मंगलवार को दो सगी बहनों से छेड़खानी करने वाले चार सिपाहियों ने बुधवार को उनके गांव के चार युवकों को फायर स्टेशन में बुलाकर बुरी तरह पीटा। घायल युवकों को सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव है। दोनों पक्षों ने देवगांव कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर क्षेत्र के लोगों ने आरोपी सिपाहियों के विरुद्ध कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


सोफीपुर गांव में मंगलवार को मेला था। जिसमें आसपास के गांवों के लोग भी आए हुए थे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के अलावा फायर स्टेशन पर ट्रेनिंग ले रहे प्रशिक्षु सिपाहियों को भी लगाया गया था। इस दौरान चार प्रशिक्षु सिपाहियों ने मेले में आई दो सगी बहनों के साथ छेड़खानी कर दी।
विज्ञापन


गांव के कुछ लड़कों ने इसका विरोध किया। उस वक्त तो मामला शांत हो गया। बुधवार को फायर स्टेशन से विशाल राय (22), रोहित राय (21), विकास राय (20) और उपांस राय (20) को फोन कर सिपाहियों की पहचान कराने के लिए बुलाया गया। चारों फायर स्टेशन पहुंचे तो प्रशिक्षु सिपाही उन पर टूट पड़े और उनकी बुरी तरह पिटाई की। इसकी जानकारी के बाद वहां भीड़ जुट गई। गांव वालों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल देवगांव मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोतवाल को तहरीर दी। देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से आक्रोशित क्षेत्र के लोगों ने दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। 

तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। मामले की जांच की जा रही है। उधर सीएफओ सुभाष सिंह का कहना है कि जिन चार सिपाहियों पर छेडख़ानी का आरोप है। उनका स्थानांतरण कर दिया गया है। मामले की जांच कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - योगेंद्र बहादुर सिंह, कोतवाल देवगांव।  


क्षेत्राधिकारी लालगंज से पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट में दोषी मिलने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - एच रहमान प्रभारी पुलिस अधीक्षक/एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed