फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The plot of the video part of the IS

आईएस का वीडियो साजिश का हिस्सा

Tue, 24 May 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 24 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
The plot of the video part of the IS
आईएस के आतंकी - फोटो : PTI
 आईएस के हालिया वीडियो में संजरपुर निवासी मोहम्मद साजिद उर्फ बड़ा साजिद और अबू राशिद अहमद की पहचान होने का दावा किए जाने के बाद खुफिया एजेंसियां जहां सतर्क हो गई हैं वहीं दोनों के परिवार वालों ने इस वीडियो को साजिश का हिस्सा बताया है। उनका कहना है कि इससे पहले खुफिया एजेंसियों ने दोनों के आईएस में शामिल होने और कुछ समय बाद साजिद के मारे जाने की बात की थी। अब उनकी ओर से भारत में तबाही मचाने की धमकी देने की बात की जा रही है। ऐसे में इन खुफिया एजेंसियों की कौन-सी बात सही मानी जाए, यह समझ से परे है। 
विज्ञापन


बड़ा साजिद के बड़े भाई शाकिर ने मंगलवार को अमर उजाला से बातचीत में कहा कि वाराणसी बम ब्लास्ट और देश के अन्य हिस्सों में हुई घटनाओं में साजिद का हाथ की बात फैलाई गई थी। इसके पहले उसके विदेश जाने की बात बताई गई। इससे पहले बड़ा साजिद के मारे जाने की बात की गई और अब आईएस के नए वीडियो में साजिद के मौजूद होेने की बात कही जा रही है। हमें ये सूचनाएं मीडिया के जरिये मिल रही हैं। अभी कोई अधिकारी या खुफिया एजेंसी इस संबंध में पूछताछ करने हमारे पास नहीं आए हैं लेकिन आईएस के वीडियो में जो शक्ल बताई जा रही है वह साजिद से मेल नहीं खाती है। आरोप लगाया कि लड़कों के फोटो और पासपोर्ट भी जांच एजेंसियों के पास हैं, इससे एजेंसियां जैसा चाहें फोटो बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। 
विज्ञापन


उधर, संदिग्ध अबू राशिद के बड़े भाई अबू शाद अहमद का कहना है कि एनआईए नए वीडियो का शिगूफा छोड़कर नया षडयंत्र रच रही है। कहा कि उनका भाई अबू शाद संजरपुर में था। वह बाटला कांड के बाद गांव आया था। तभी मुंबई में रहने वाले मेरे परिवार के एक भाई को थाने में बैठाकर परिवार के दूसरे लोगों का परेशान किया। हमने क्राइम ब्रांच मुंबई के कहने पर अबू राशिद को ट्रेन से मुंबई भेजा। फोर्स के लोग बराबर अबू राशिद से बात करते रहे। उसी समय से अबू राशिद गायब है। अब उसका पता ही नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि संजरपुर के नौजवानों को पढ़ने से रोकने और फंसाने की साजिश की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



वीडियो की हकीकत जानने पहुंचा मीडिया
वीडियो में बड़ा साजिद और अबू राशिद अहमद की पहचान होने और धमकी दिए जाने की बात सामने आने पर मंगलवार को मीडिया के लोग संजरपुर पहुंचे और हकीकत जानने का प्रयास किया। इस वीडियो के जारी होने के बाद संजरपुर फिर सुर्खियों में आ गया है। पिछले दिनों हिंसक घटनाएं होने के बाद एटीएस के आईजी असीम अरुण भी आए थे।


बाटला कांड के बाद आए राडार पर ः बड़ा साजिद और अबू राशिद 12 सितंबर, 2008 में दिल्ली के बाटला कांड के बाद खुफिया एजेंसियों की नजर में चढ़ गए। बाटला कांड में दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा शहीद हो गए थे। इसके बाद दोनों का पता नहीं है। 2005 से लेकर 2008 तक इंडियन मुजाहिदीन की ओर से किए गए बम धमाकों और अहमदाबाद तथा जयपुर में हुए धारावाहिक बम विस्फोटों में दोनों को संदिग्ध माना गया था। एनआईए ने दोनों पर 10-10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed