फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The assault on the procession dancing, four injured

बारात में नाच को लेकर मारपीट, चार घायल

Thu, 24 Nov 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यरो, आजमगढ़
अमर उजाला ब्यरो, आजमगढ़ Updated Thu, 24 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
The assault on the procession dancing, four injured
पुलिस ने की युवक की पिटाई - फोटो : self
दीदारगंज थाना क्षेत्र के चरऊवां गांव में बुधवार की रात आई बारात में द्वारपूजा के समय नाच को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी फूलपुर में भर्ती कराया गया। इनमें एक की हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के संबंध में गुरुवार को दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

चरऊवां गांव निवासी राजबली यादव के बेटी की बुधवार को बारात आई थी। द्वारपूजा के समय डीजे बज रहा था।

 

इस दौरान बारातियों के साथ गांव का वसीम (30) भी नाचने लगा। कुछ युवकों ने उसे नाचने से मना किया। इसको लेकर कहासुनी हुई और युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। वसीम ने यह बात अपने मुहल्ले के लोगों को बताई। कुछ ही देर में वहां काफी संख्या में लोग पहुंचे और मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान एक पक्ष से वसीम के अलावा जावेद (40) पुत्र मजनू, सालीम (32) पुत्र इस्लाम और दूसरे पक्ष से राजबहादुर यादव (45) घायल हो गए। 

विज्ञापन


घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। मामला दो अलग-अलग समुदाय का होने की वजह से दीदारगंज थाने की पुलिस और सीओ फूलपुर पहुंच गए। पुलिस मामले को शांत कराते हुए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर में भर्ती कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


डाक्टर ने जावेद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ फूलपुर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मामला शांत करा दिया गया। केस दर्ज करने के लिए दोनों पक्ष से दीदारगंज थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed