फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The alcoholic father raped daughter , death

शराबी पिता ने किया बेटी से दुष्कर्म, मौत

Fri, 02 Sep 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Fri, 02 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
 The alcoholic father raped daughter , death
रेप पीड़िता ने खून से मुख्यमंत्री को लिखा पत्र - फोटो : अमर उजाला
देवगांव कोतवाली क्षेत्र में एक शराबी व्यक्ति ने 12 वर्षीय बेटी के साथ मंगलवार को दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया था, लेकिन पुलिस ने उसे छोड़ दिया। उधर, गुरुवार को इलाज के दौरान जिला अस्पताल में पीड़ित की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


पीड़ित की मां ने बताया कि वह निजामाबाद थानाक्षेत्र की रहने वाली है। उसका पति अक्सर शराब पीकर पिटाई करता है। इससे आजिज आकर कुछ माह पूर्व देवगांव कोतवाली क्षेत्र में आ गई। यहां वह किराये के मकान में दोनों बच्चियों के साथ रहने लगी। वह दूसरों के घर काम कर अपना गुजारा करती है। कुछ दिनों पूर्व उसका पति भी आ गया और साथ रहने लगा। 30 अगस्त की सुबह जब वह काम पर चली गई तो शराब के नशे में उसके पति ने 12 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। जब वह काम से लौटी तो उसे इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन


उसने शोर मचाया तो लोगों ने उसके पति की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन पुलिस ने उसे छोड़ दिया। हालांकि इस बारे में एसपी सिटी विपिन ताड़ा का कहना है कि जब ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले किया था तो सिर्फ यही बताया था कि वह अपनी बेटी की पिटाई कर रहा था। लोगों और पीड़ित की मां ने दुष्कर्म का आरोप नहीं लगाया था। इसीलिए पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, मां दोनों बच्चियों को साथ लेकर निजामाबाद थानाक्षेत्र स्थित घर आ गई। 31 अगस्त को जब बच्ची की हालत ज्यादा खराब हो गई तो वह एक डॉक्टर के पास पहुंची। डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल जाने की सलाह दी। तब वह गांव वालों के सहयोग से जिला अस्पताल पहुंची और बेटी को भर्ती कराया। चिकित्सकों ने खून की मांग की। जानकारी होने पर मीडिया कर्मियों ने खून की व्यवस्था कराई। तब उसने मीडिया कर्मियों को घटना के बारे में जानकारी दी।


घटना की जानकारी होने पर एसपी सिटी विपिन ताड़ा भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना के संबंध में पीड़ित की मां से जानकारी प्राप्त की। गुरुवार को इलाज के दौरान पीड़ित की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया। इस मामले में दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। बच्ची की मौत होने के चलते अब इससे संबंधित धारा भी बढ़ाई जाएगी। - विपिन ताड़ा, एसपी सिटी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed