फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The agent shot and killed by miscreants

गोली मारकर बदमाशों ने की एजेंट की हत्या

Fri, 08 Apr 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 08 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
 The agent shot and killed by miscreants
बसपा सांसद की बहू हिमांशी की हत्या - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
अतरौलिया थाना क्षेत्र के पेड़रा गांव के पास गुरुवार की शाम साढ़े छह बजे के करीब बाइक सवार बदमाशों ने एलआईसी एजेंट श्याम बिहारी चौबे (50) को गोली मार दी। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। हमलावर एक बाइक पर तीन की संख्या में सवार थे। जबकि एलआईसी एजेंट भतीजे रवि और किसू के संग बाजार से घर लौट रहे थे। उनके भतीजे दूसरी बाइक पर सवार थे। एसपी दयानंद मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता का लगा रहा है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


अतरौलिया थाना क्षेत्र के पेडऱा गांव निवासी श्याम बिहारी चौबे पुत्र श्याम बहादुर चौबे एलआईसी के एजेंट थे। नित्य की भांति गुरुवार की शाम को वे अपने काम से घर लौट रहें थे। इस दौरान अतरौलिया बाजार में उनकी मुलाकात भतीजे किसू और रवि से हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान सामान आदि खरीदने के बाद चाचा-भतीजे एक साथ बाइक से घर लौटने लगें। बताया जाता है श्याम बिहारी चौबे और उनके भतीजे अलग-अलग बाइक पर सवार थे। जैसे ही उनकी बाइक गांव के करीब पहुंची, सामने से आए बाइक सवार तीन युवकों ने उन पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली श्याम बिहारी चौबे के सिर और सीने में लगी। इस दौरान वे लहुलूहान होकर गिर पड़े। जबकि पीछे बाइक पर सवार उनके भतीजे जबतक कुछ समझते हमलावर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाचा को घायल देख रवि और किसू ने इसकी सूचना परिवार के अन्य लोगों को दिया। साथ ही घायल को बोलेरो में लादकर उपचार के लिए वाराणसी रवाना हो गए। रास्ते में श्याम बिहारी चौबे की मौत हो गई। सूचना मिलने पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष जगदीश यादव मय फोर्स मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहें थे। बाद में सूचना मिलने पर एसपी और अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed