{"_id":"47d7b1acf15b17bad595564d5553d843","slug":"teenager-kidnapped-gangrep-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 03 May 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्जी खरीदने निकली किशोरी को शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे अगवा कर चार युवकों ने दुष्कर्म किया और किशोरी के बेहोश हो जाने पर फरार हो गए। जानकारी होने पर लोगों ने पीडि़त के घर वालों को सूचना दी। परिवार के लोग किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पीडि़त किशोरी (15) जहानागंज थानाक्षेत्र की रहने वाली है। वह क्षेत्र के एक इंटर कालेज में पढ़ती है। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे किशोरी घर से कुछ दूर दूकान से सब्जी खरीदनेे जा रही थी। जैसे ही वह घर से करीब पचास मीटर दूर पहुंची कि वहां पहले से मौजूद दो युवकों ने उसे दबोच लिया और एक सुनसान स्थान पर उठा ले गए। पीडि़त के मुताबिक जिस स्थान पर उसे ले जाया गया, वहां पहले से दो और लोग मौजूद थे।
चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी बेहोश हो गई। तब आरोपी उसे मृत समझकर फरार हो गए। रात करीब आठ बजे उस तरफ से गुजर रहे एक व्यक्ति की नजर पड़ी तो उसने घर वालों को सूचना दी। किशोरी के घर वाले उसे लेकर जहानागंज थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पीडि़त को महिला थानाध्यक्ष की अभिरक्षा में मेडिकल मुआयना के लिए भेजवा दिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।