फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   shot and killed doctor

गोली मारकर झोलाछाप डॉक्टर की हत्या

Fri, 12 Aug 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Fri, 12 Aug 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
shot and killed doctor
झोलाछाप डॉक्टर की हत्या
नदौली बाजार में गुरुवार की रात 11 बजे दवा लेने के बहाने आए हमलावरों ने झोलाछाप डाक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली उसके सिर को भेदते हुए पार हो गई। गोली की आवाज सुन छत पर सो रही उसकी पत्नी और बच्चे जगे और पुलिस को सूचना दी। एसपी, एसपी सिटी, सीओ सदर कई थानों की फोर्स रात में ही पहुंच गई। अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


रानी की सराय थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी सुदर्शन राम (45) पुत्र दलसिंगार निजामाबाद थाना क्षेत्र के नदौली बाजार में मकान बनाकर परिवार सहित कई वर्ष से रहते थे। वह यहीं पर क्लीनिक चलाते थे। गुरुवार की रात वह पत्नी नीलम देवी और चारों बच्चों संग छत पर सोए थे। पत्नी नीलम के अनुसार रात करीब 11 बजे एक व्यक्ति आया और दवा लेने के लिए डाक्टर को आवाज दी। सुदर्शन छत से नीचे उतरे।
विज्ञापन


चैनल खोला कि तभी थोड़ी देर बाद गोली चलने की आवाज आई। इस पर वह नीचे आईं तो सुदर्शन नीचे गिरे थे सिर से खून बह रहा था। अंधेरा होने से कोई दिखाई नहीं दिया। पत्नी की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। डाक्टर के बेटे ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी। कुछ ही देर में एसपी अजय कुमार साहनी, एसपी सिटी डा. विपिन ताडा, सीओ सदर केके सरोज सहित कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। नीलम की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सीओ सदर केके सरोज ने बताया कि मामला प्रेम का लग रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अफवाहों के चलते ग्रामीणों ने लगाया जाम
 नदौली बाजार में गुरुवार की रात हुई डाक्टर सुदर्शन की हत्या के दूसरे दिन शुक्रवार की शाम लोगों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली न लगने वाली की अफवाह पर बाजार में जाम लगा दिया। निजामाबाद-रानी की सराय प्रमुख मार्ग जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा।


शुक्रवार की शाम कोई नदौली बाजार में अफवाह फैला दी कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुदर्शन की मौत गोली लगने से नहीं बल्कि अन्य किसी चीज से चोट लगने से हुई है। इस बात से नाराज होकर क्षेत्र के लोग सुदर्शन के घर के बाहर शाम 5.30 बजे रानी की सराय-निजामाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर बसपा के पूर्व सांसद डा. बलिराम, पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम करैली मौके पहुंचे। पीएम रिपोर्ट की सच्चाई जान शाम सात बजे जाम समाप्त करा दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed