{"_id":"779dd023e6247b512c81a0974a783290","slug":"she-went-to-get-water-from-the-nursing-home-flirting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग होम में पानी लेने गई युवती से छेड़खानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नर्सिंग होम में पानी लेने गई युवती से छेड़खानी
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 12 Aug 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती बलिया जिले के एक महिला के लिए मंगलवार की रात करीब 12 बजे पानी लेने गई उसकी बेटी के साथ मनबढ़ों ने छेड़खानी की। अस्पताल परिसर में हुई इस घटना से अफरातफरी मच गई। डाक्टर की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने दो मारुति वैन में सवार छह लोगों को पकड़ लिया।
बलिया जिले के बांसडीह थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला नौ अगस्त से मुबारकपुर कस्बा में स्थित एक नर्सिंग होम भर्ती है। महिला की तीमारदारी के लिए उसकी 20 वर्षीय बेटी भी अस्पताल में रह रही है। मंगलवार की रात करीब 12 बजे युवती बीमार मां के लिए पानी लेने के लिए ग्राउंड फ्लोर पर गई।
नल से पानी भर ही रही थी कि वहां मौजूद कुछ लड़के उसके साथ छेड़खानी करने लगे। इस दौरान युवक जबरन उसे अस्पताल से बाहर खींचने लगे। युवती ने शोर मचाने पर गार्ड सहित अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। इस बात की जानकारी नर्सिंग होम संचालक को मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
कुछ देर बाद वहां पुलिस पहुंच गई। पुलिस राजू प्रजापति, हरिश्चंद, समीर सहित छह लोगों को और वहां खड़ी दो मारुति वैन अपने कब्जे में लेकर थाने चली गई। एसओ मुबारकपुर वृजेश यादव ने बताया कि राजू, हरिश्चंद और समीर का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया गया। शेष तीन लोगों को अभी बैठाया गया है।
मनबढ़ के चंगुल से युवती को छुड़ाया : पवई थाना क्षेत्र के पहाड़पुर पुल के पास मंगलवार की शाम पुलिसकर्मियों की सक्रियता से एक युवती की इज्जत बच गई। पुलिसकर्मियों ने मनबढ़ की चंगुल से छात्रा को छुड़ाया। युवती की तहरीर पर आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया गया। पवई थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय युवती मित्तूपुर बाजार में सिलाई-कढ़ाई सीखती है। युवती रोज सुबह साइकल से केंद्र पर आती है।
मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे युवती सिलाई केंद्र से घर लौट रही थी। रास्ते में पहाड़पुर पुल से पहले रास्ता सुनसान है। अगल-बगल जंगली झाड़ भी उगे हैं। छात्रा को अकेली देख उसके गांव का रहने वाला पंकज मिश्रा ने जबरिया उसका रास्ता रोक लिया।
उसे सड़क के किनारे ले जाने लगा तो युवती शोर मचाने लगी। इस पर पहाड़पुर पुल पर बैठे पवई थाने के दो सिपाही चीख सुनकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख पंकज भागने लगा लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। युवती ने घटना की जानकारी घरवालों को दी। एसओ पवई सुहेल अख्तर सिद्दीकी ने बताया कि पंकज का चालान कर दिया गया।