{"_id":"59de64864f1c1bb6678b5586","slug":"rice-mill-accountant-robbed-of-half-a-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइस मिल के मुनीम से पांच लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राइस मिल के मुनीम से पांच लाख की लूट
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
मुनीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के डीएवी बंधे के पास बुधवार की दोपहर दिन दहाड़े एक बाइक पर सवार दो बदमाश राइस मिल के मुनीम से पांच लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। बाइक चलाने वाला एक बदमाश ने हेलमेट पहना था जबकि दूसरे का मुंह ढंका था।
पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों का सुराग लगाने में जुट गई। एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
मेंहनगर थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी बबलू जायसवाल की सिंहपुर बाजार में राइस मिल है। मेंहनगर थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी संजय कुमार उसके यहां मुनीम है। बुधवार की दोपहर संजय बाइक से शहर पहुंचा और शहर कोतवाली क्षेत्र के कालीचौरा मुहल्ले में स्थित एचडीएफसी बैंक से पांच लाख रुपये निकाले।
विज्ञापन
संजय रुपयों को एक थैले में रखकर बाइक से मेंहनगर के लिए चल दिया। वह जैसे ही कुछ दूर आगे डीएवी कालेज के पास पहुंचा कि तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी बाइक रोकवा लिया और बाइक की टंकी पर रखा रुपयों से भरा थैला लूटकर फरार हो गए।
वारदात के बाद संजय ने कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा किया। लेकिन वह उन्हें पकड़ने में नाकाम रहा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दिया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी, सीओ सिटी, शहर कोतवाल और क्राइम ब्रांच की टीम पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस बैंक में लगा सीसीटीवी फुटेज आदि खंगाल रही है।
उधर शहर के भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में दिन दहाड़े हुई लूट की घटना के बाद कानून व्यवस्थाओं पर चर्चाएं होती रही।